शबाना आजमी और जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम azmishabana18
हनी ईरानी के साथ रिश्ते पर भी बोलीं शबाना
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी के समय दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि जावेद उस समय पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी थीं।
शबाना ने हनी ईरानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उस मुश्किल समय को बहुत समझदारी और परिपक्वता के साथ संभाला। उन्होंने अपने रिश्ते को एक ऐसा उदाहरण बताया, जिसमें लोग अपने निजी दुख और तकलीफ से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ सम्मान से रिश्ता बना सकते हैं।
शबाना ने कहा, ‘मेरे लिए हनी परिवार के एक सदस्य की तरह हैं। वह जावेद के लिए एक बहन जैसी हैं। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। उन्होंने कभी बच्चों के मन में मेरे खिलाफ नफरत नहीं भरी। उन्होंने बच्चों के सामने अपने पति की बुराई नहीं की और न ही बच्चों को बांटने की कोशिश की।’
शबाना ने कहा कि हनी बहुत समझदार महिला हैं। उनकी समझदारी और बड़े दिल की वजह से उनके लिए भी यह रिश्ता निभाना आसान रहा। उन्होंने कहा कि वह हनी का दिल से सम्मान करती हैं।
जोया अख्तर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी
- जावेद अख्तर की पहली शादी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी से हुई थी।
- दोनों के दो बच्चे हैं- फिल्ममेकर जोया अख्तर और एक्टर-फिल्ममेकर फरहान अख्तर।
- जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 1984 में शबाना आजमी से शादी की थी।
- शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया और आज चार दशक से ज्यादा समय बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
ये भी पढ़ें- क्यों चर्चा में हैं पूर्व कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना? दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेट वर्थ