फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल को क्यों कहा संत? खास अंदाज में किया बर्थ डे विश; साझा की अनदेखी तस्वीरें

Sun, 17 May 2026 08:39 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina Kaif Post On Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल ने कल अपना 38वां जन्मदिन मनाया। सेलेब्स से लेकर परिवार के सदस्यों ने एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शनिवार देर रात पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी एक इमोशनल नोट विक्की कौशल के जन्मदिन पर लिखा। 

विज्ञापन
कटरीना कैफ ने विक्की कौशल को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के आइडल कपल हैं। खासकर विक्की कौशल ने वक्त के साथ साबित किया है कि वह एक परफेक्ट हसबैंड हैं। इस बात को कटरीना भी जब-तब कह चुकी हैं। शनिवार को विक्की कौशल के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की है। इसमें वह विक्की कौशल के बारे में कई ऐसी बातें साझा कर रही हैं, जिनसे फैंस भी वाकिफ नहीं हैं। 

विज्ञापन


विक्की कौशल को संत क्यों मानती हैं कटरीना?
कटरीना कैफ ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे। वही जगह, 2 साल बाद कितना कुछ बदल गया है। प्रार्थना, सब्र और विश्वास के साथ जिंदगी आगे बढ़ी। आज हम अपने बेटे के साथ आपका (विक्की कौशल) जन्मदिन बहुत खुशी के साथ मना रहे हैं। मेरा बहुत इमोशनल हो रही हूं, इस वक्त के लिए शुक्रगुजार हूं।’ कटरीना कैफ आगे लिखती हैं, ‘पिछले कुछ साल से आप 99 प्रतिशत समय (ठीक है शायद 98 प्रतिशत) एक संत जैसा सब्र दिखा रहे हैं। आप मेरी जिंदगी में प्यार और रोशनी की तरह हैं, मेरे लिए एक मजबूत पिलर की तरह हैं।’  

विक्की कौशल की खासियतों का जिक्र भी किया
कटरीना कैफ ने अपनी पोस्ट में विक्की कौशल की कई और खासियतों का जिक्र भी किया। वह लिखती हैं, ‘मैं आपसे सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करती हूं कि आप ईमानदार और मिसाल कामय करने वाले इंसान हैं। बल्कि आप मेरे अनगिनत सवालों का जवाब देते हैं, जो मैं आपसे पूछती हूं। कई बार उन चीजों के बारे में भी आप जवाब देते हैं, जिनके बारे में जानते नहीं हैं। आप अब माइथोलॉजी, एआई, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ, बिजनेस जैसे सवालों के एक्सपर्ट बन गए हैं।’ 



कटरीना पोस्ट के आखिरी में लिखती हैं, ‘ आपके जन्मदिन पर मैं चाहती हूं कि आपके उठने और मेरे सवाल शुरू करने के बीच जो कुछ पल मिलें, उसमें एक ब्लैक कॉफी या दो के लिए हम समय निकालें।’ इस तरह कटरीना, विक्की के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने की बात कर रही हैं।  
 

विज्ञापन



(बेटे विहान के साथ कटरीना और विक्की)

6 साल पहले एक हुए थे विक्की और कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। पिछले साल वह माता-पिता बने। कटरीना ने 7 नवंबर 2025 को एक बेटे का जन्म दिया। बेटे का नाम विक्की और कटरीना ने विहान रखा है। इन दिनों कटरीना अपने बेटे की परवरिश और अपने ब्यूटी बिजनेस में व्यस्त हैं। वहीं विक्की कौशल इन दिनों एक फिल्म अश्वथामा को लेकर चर्चा में हैं।
 


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें