फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी ने की सुहाना की तारीफ, गदगद हुए शाहरुख

Mon, 29 May 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शबाना आजमी
विज्ञापन
शाहरुख खान हमेशा से कहते आए हैं कि उनकी बेटी सुहाना फिल्मों में आना चाहती हैं। वैसे तो सुहाना ने अभी तक एक भी फिल्म नहीं की है लेकिन उनकी तारीफें अभी से होने लगी हैं। मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्विटर पर शाहरुख की लाडली की खूब तारीफ की है।
विज्ञापन


शबाना आजमी ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी बात याद रखें, सुहाना एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस बनेगी। मैंने उसका एक शॉर्ट वीडियो देखा है और उसने उसमें गजब की एक्टिंग की है।'
  @iamsrk Mark my words #Suhanakhan is going to be a seriously good actor.Ive watched a short clip of her acting and it was terrific.Bless her https://t.co/bdqYrEM8S7 — Azmi Shabana (@AzmiShabana) May 28, 2017
विज्ञापन



शबाना आजमी जैसी दिग्गज अभिनेत्री के मुंह से ये बातें सुनकर पापा शाहरुख का सीना गर्व से फूल गया। शाहरुख ने बिना किसी देरी के शबाना आजमी को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, 'शुक्रिया। आपकी बातें सुहाना के लिए प्रोत्साहन का काम करेंगी।'
  How sweet are you to say that. & of course when u say it then it’s big encouragement for the little one.  Thanks. https://t.co/hfFW8hx3o2 — Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 28, 2017


आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुहाना खान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। ये वीडियो उनके स्कूल प्ले का था जिसमें उन्होंने मॉडर्न सिंड्रेला की भूमिका निभाई थी। इस वीडियो के बाद सुहाना की एक्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हुई थी। आप भी देखिए वो वीडियो-
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें