शबाना का पोस्ट
शबाना ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर की एक शानदार फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है फरहान। तुम्हारा अभिनय बहुत ईमानदार और दिल को छूने वाला है। बधाई हो तुम्हें, रितेश सिधवानी और पूरी टीम को।'
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के बारे में
फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जोया अख्तर द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म में फरहान ने इमरान का मजेदार, भावुक और हल्का-फुल्का किरदार निभाया था। इसमें उनकी कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी को बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म में फरहान के अलावा ऋतिक रोशन, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: दुश्मनों का खात्मा करने आ रही है नागिन, धांसू प्रोमो में दिखा प्रियंका के अलावा बाकी स्टार कास्ट का चेहरा..