फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना दिखेंगी सनी के संग, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पिता धर्मेंद्र को कर चुकी हैं घायल

Thu, 01 Feb 2024 06:48 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अब खबर आ रही है कि शबाना 'लाहौर 1947' में अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में शबाना सनी देओल के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगी।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी के लिए साल 2023 काफी लकी रहा है। अगर बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री ने पिछले साल सच में अपना कमबैक किया है तो वे शबाना हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं, लेकिन असली जलवा शबाना आजमी ने दिखाया था। दर्शकों को उनकी और धर्मेंद्र की जोड़ी बेहद प्यारी लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में अभिनेत्री धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। 
विज्ञापन


'लाहौर 1947' में सनी संग दिखेंगी शबाना!
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अब खबर आ रही है कि शबाना 'लाहौर 1947' में अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में शबाना सनी देओल के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगी। इससे पहले दोनों सितारों ने कभी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। दर्शकों के बीच अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Bollywood News: Big Boss17 के फर्स्ट रनरअप Abhishek Kumar से बातचीत
विज्ञापन


पिता धर्मेंद्र के साथ किया था किसिंग सीन 
पिछले साल शबाना आजमी काफी चर्चा में रही थीं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में वे बॉलीवुड के सुपर स्टार धर्मेंद्र के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। इतना ही नहीं शबाना ने उस फिल्म में धर्मेंद्र को किस भी किया था। दर्शकों ने शबाना और धर्मेंद्र की इस क्यूट जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया था। वहीं, कुछ दर्शकों को यह सीन नागवार गुजरा था और उन्होंने शबाना आजमी को इस सीन के लिए जमकर ट्रोल भी किया था। 

सच्ची घटनाओं को पर्दे पर दिखाती हैं ये फिल्में

'लाहौर 1947' की स्टार कास्ट 
विज्ञापन

साल 2024 में शबाना आजमी फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ एक्टिंग करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा भी अहम भूमिका में नजर आने वाली है। प्रीति जिंटा के लिए यह फिल्म कमबैक फिल्म होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म फ्लोर पर इसी महीने में जाएगी। महंगे बजट में बन रही 'लाहौर 1947' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें