फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना आजमी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए सितारे, प्रीति जिंटा से लेकर माधुरी तक आईं नजर

Thu, 18 Sep 2025 11:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Birthday Celebration: शबाना आजमी 75 साल की हो चुकी हैं, आज उनका जन्मदिन है। मुंबई में शबाना आजमी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में कई फिल्मी सितारे नजर आए। प्रीति जिंटा, माधुरी दीक्षित को बर्थ डे इवेंट में देखा गया। 

विज्ञापन
शबाना आजमी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@Filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी की बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैें। बर्थ डे सेलिब्रेशन से पहले शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ खूब फोटो पोज दिए। बर्थ डे सेलिब्रेशन में सबसे पहले प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित को आते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


शबाना और जावेद अख्तर का प्यार भरा अंदाज 
शबाना आजमी की बर्थ डे सेलिब्रेशन में जावेद अख्तर साहब लाल और काले रंग के कॉम्बिनेशन वाले ड्रेसअप में दिखे। इसी थीम को शबाना आजमी ने भी अपने ड्रेसअप में शामिल किया था। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को खूब फोटो क्लिक करने का मौका दिया।  
 


प्रीति जिंटा और माधुरी दीक्षित भी बर्थ डे पार्टी में पहुंचीं 

प्रीति जिंटा का सिंपल लेकिन क्लासी लुक नजर आया। वहीं माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने भी शबाना आजमी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल हुए। रेड कलर वेस्टर्न आउटफिट में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत नजर आईं।

 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बर्थ डे सेलिब्रेशन में रेखा ने की शानदार एंट्री
रेखा की एंट्री पर पैपराजी ने खूब शोर मचाया। वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन वाली ड्रेस में दिखीं। 70 साल की हाे चुकीं रेखा की ब्यूटी में इस ड्रेसअप ने चार चांद लगा दिए थे। 
 
ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शबाना की बर्थ डे पार्टी में मौजूद रहे 
ऋतिक रोशन का अख्तर परिवार से पुराना नाता है। इसी वजह से वह शबाना आजमी के बर्थ डे सेलिब्रेशन में नजर आए। उन्हें गर्लफ्रेंड सबा के साथ गाड़ी से उतरते हुए देखा गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें