शबाना आजमी ने उठाया सवाल
उन्होंने आगे कहा 'सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? कुली जैसी फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन बड़े आराम से मुस्लिम किरदार करते थे। 786 लगा लेते थे और उसको बिल्कुल स्वीकार कर लिया जाता है। अब इसमें क्या समझें कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है हमारे यहां, जिसमें इस तरह का भेदभाव जानबूझकर हो रहा है?'
शबाना ने दी सफाई
अंत में, शबाना ने कहा, 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान अब एक ऐसा विषय बन गया है, जिसे आप हिंदी सिनेमा में नहीं छू सकते हैं। यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि यहां एक ऐसी फिल्म है जो राजनीतिक रूप से किसी भी तरह से गलत नहीं है। राजनीतिक रूप से आप इसमें कोई खामी नहीं ढूंढ सकते। इसमें सनी ने बहुत अच्छा काम किया है। खासकर मेरे साथ जो दृश्य हैं, भावनात्मक दृश्य हैं, मुझे वास्तव में विश्वास था कि वह इस बूढ़ी औरत की परवाह करता है। यह निराशाजनक है मगर विरोधाभासी भी है। तो फिर लोग इसकी तारीफ क्यों कर रहे हैं?'
'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
- 'बंटवारा 1947' फिल्म 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई थी।
- 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले हफ्ते में इसने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
- इसका कुल कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये है।
- वहीं 'आवारापन 2' का कुल कलेक्शन 145.45 करोड़ रुपये है।
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया