फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के मु्ददे पर पहली बार बोलीं शबाना आजमी, जानिए क्या कहा

Mon, 22 May 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शबाना आजमी
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने तीन तलाक की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ये प्रथा अमानवीय है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान शबाना आजमी ने कहा कि ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करे और इसे खत्म करने के बारे में सरकार की दो राय नहीं होनी चाहिए। 'ये प्रथा महिलाओं को समानता के अधिकार से वंचित करती है। पवित्र कुरान में भी तीन तलाक की इजाजत नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि जो महिलाएं सशक्त हैं उन्हें बाकी महिलाओं की मदद करनी चाहिए।

इस वक्त देश भर में तीन तलार पर बहस चल रही है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ के सामने सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई है जिसपर फैसला सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें