फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaan: शान ने जवान दिखने के लिए आजमाईं एंटी-एजिंग क्रीम, लेकिन नहीं मिला फायदा, अब बोले- युवा महसूस करना जरूरी

Sat, 15 Jul 2023 06:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगर शान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गायक शान अपनी गायिकी के दम पर देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 1990 के दशक में गायन की शुरुआत की और करोड़ों दिल पर राज किया। अब हाल ही में शान ने बताया कि कैसे लोग अक्सर उनसे युवा दिखने और उम्र बढ़ने के बारे में सवाल करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह वर्षों में अपने लुक में बदलाव देख सकते हैं और एक मजेदार घटना साझा की, जब उन्होंने एंटी-एजिंग क्रीम आजमाईं, जो उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रही थीं।
विज्ञापन

 

सिंगर शान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू में गायक से उनकी उम्र के बारे में बात करने वाले लोगों पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया। शान ने कहा, "जब मैं इस तरह की बातें सुनता हूं तो मैं अपनी पुरानी तस्वीरें देखता हूं और सोचता हूं कि नहीं, बेशक इसमें अंतर है, लेकिन जब लोग ऐसा कहते हैं तो यह 'उम्र कम करने वाले' की तरह काम करता है। इसके लिए क्रीम हैं, लेकिन वे काम नहीं करतीं। मैंने कुछ समय पहले एंटी-एजिंग, एंटी-रिंकल क्रीम का उपयोग करना शुरू कर दिया था और यह ज्यादा फायदा नहीं करता है। दरअसल, मेरी त्वचा ऑयली है और इससे मुझे मुहांसे हो जाते हैं।''

South Celebs: साउथ की ये अभिनेत्रियां सिंगल ही हैं खुश, उम्र के इस पड़ाव पर भी अकेले गुजार रही हैं जिंदगी

 

शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शान हाल ही में 14 साल के अंतराल के बाद होस्टिंग में लौटे हैं। उन्होंने 'मीका दी वोहती' शो को होस्ट क्या, जो एक रियलिटी शो था, जिसमें गायक मीका सिंह को एक जीवनसाथी मिला। शो में शान ने युवा महसूस करने और इसके महत्व के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “डेमी मूर और एश्टन कचर को देखें, बेशक यह उनके लिए काम नहीं आया, लेकिन आप जानते हैं, मलायका और अर्जुन को देखें, आज उम्र कोई मुद्दा नहीं रह गई है। ऐसा इसलिए नहीं है कि आप फिट रह सकते हैं और फिट दिख सकते हैं, बल्कि इसलिए कि आप युवा महसूस कर सकते हैं। और युवा महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण है।”

Celebs: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, पुलिस ने भी काटा भारी-भरकम चालान
विज्ञापन

शान - फोटो : सोशल मीडिया
शान ने गायकों के जरिए गानों को दोबारा बनाने के चलन पर भी अपने विचार साझा किए और कहा कि पहले लोग राग के लिए गाना दोबारा बनाते थे। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने उस गाने की धुन के लिए गाने चुने। अब मैं ऐसे बहुत से गाने देखता हूं, जिन्हें दोबारा बनाया जा रहा है, जिन्हें शुरुआत में नहीं बनाया जाना चाहिए था।

Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें