फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर शान ने बॉलीवुड से दूर रहने की बताई ये वजह, आप भी जानें

Wed, 26 Jul 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
शान
विज्ञापन
दुनिया भर में अपने आवाज का जादू बिखेरने वाले शान ने हाल ही में बॉलीवुड से अपनी दूरियों की वजह पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में उनकी आवाज सुनने को क्यों नहीं मिल रही है? उनसे पूछा गया कि क्या इस दूरी की कोई खास वजह है?  इसपर शान का जवाब हैरान कर देने वाला था। 
विज्ञापन

शान ने कहा, "सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पास नहीं है। मेरा मतलब है कि दूरी मैंने जानबूझकर नहीं बनाई है। 'पीके' के गाने 'बिन पूछे' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने 'आज उनसे' तक मेरे सभी गाने काफी अच्छे रहे लेकिन लोग फिर भी उन्हे गुनगुनाते नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा, हो सकता है लोगों को अब मेरी आवाज पसंद न आती हो। 

इसके बाद शान बोले, "में ये नहीं कहना चाहता कि सब लोग मुझे पसंद करें। मैं हमेशा गाता रहूंगा इतना ही नहीं मैं नए लोगो के साथ भी गा रहा हूं। इसका ये मतलब नहीं हैं मैंने अपनी सीट रिजर्व कर ली है। मगर मैं बस यही कहना चाहता हूं कि शायद लोगों को मेरी आवाज अब भाती नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें