फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Shanti Om: ओम शांति ओम के पूरे हुए 17 साल, क्या हुआ जब फराह ने दर्द-ए-डिस्को गाने पर शाहरुख को कहा था शकीरा

Sat, 09 Nov 2024 06:23 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओम शांति ओम की 17वीं वर्षगांठ पर प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विशेष पोस्ट साझा किया। फिल्म के लोकप्रिय दृश्यों को जोड़कर एक वीडियो दिखाया गया। पोस्ट में कहा गया, प्यार, दिल टूटने, नुकसान और मुक्ति की कहानी।
विज्ञापन
ओम शांति ओम - फोटो : YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ओम शांति ओम को फैंस आज भी बहुत पसंद करते हैं। आज यानी की नौ नवंबर इस फिल्म को रिलीज हुए 17 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर उस पल को याद करते हैं जब फिल्म निर्देशक फराह खान ने दर्द-ए-डिस्को गाने के दौरान शाहरुख को शकीरा कहा था। ओम शांति ओम की रिलीज से पहले फराह खान ने एक पुराने साक्षात्कार में इस गाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। दरअसल, इस गाने को ग्लोबल पॉप आइकन शकीरा द्वारा किया जाना था। बता दें कि दर्द-ए-डिस्को गाने में शाहरुख ने अपने सिक्स पैक्स एब्स दिखाए थे। फराह ने साक्षात्कार में बताया कि वे प्रत्येक सप्ताह शाहरुख के एब्स गिनते थे। 
विज्ञापन


फराह ने शाहरुख को कहा शकीरा
ओम शांति ओम की रिलीज से पहले एक साक्षात्कार में फराह खान ने कहा था, "यह मेरा आखिरी गाना है जो मैं कर रही हूं। मैंने शाहरुख से कहा, सॉरी डार्लिंग, अब आप शकीरा हो।" इसके बाद फराह ने शाहरुख को कपड़े उतारने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, "वह(शाहरुख) आत्ममुग्ध हीरोइन की तरह बन गया था।" फराह ने आगे बताया कि वह समझ गई थी, क्योंकि जब उन्होंने भी 16 किलो वजन कम किया था, तब वह भी खुद को ऐसे ही घूरा करती थी।

प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का विशेष पोस्ट
ओम शांति ओम की 17वीं वर्षगांठ पर प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विशेष पोस्ट साझा किया। फिल्म के लोकप्रिय दृश्यों को जोड़कर एक वीडियो दिखाया गया। पोस्ट में कहा गया, "प्यार, दिल टूटने, नुकसान और मुक्ति की कहानी।" पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "यह फिल्म इतनी प्रतिष्ठित है कि हम इसकी अजब सी अदाएं से कभी उबर नहीं पाते हैं। ओम शांति ओम के 17 साल। एक नजर देख लें।"
विज्ञापन


 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
पोस्ट को देखते हुए फैंस ने कमेंट करना शुरू किया। एक यूजर ने लिखा, "शांति के लिए ओम का प्यार हमेशा प्रतिष्ठित रहेगा।" दूसरे यूजर ने कहा, "आशा और विश्वास बनाए रखने और ब्रह्मांड में विश्वास करने के 17 साल।" तीसरे यूजर ने कहा, "सर्वकालिक महानतम फिल्म।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस फिल्म को कोई बदल नहीं सकता है।" बता दें कि ओम शांति ओम के जरिए ही दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें