फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: हर फिल्म में इरफान को याद करते हैं शूजित, बोले- दूसरी तरह से इलाज करवाते तो थोड़ा और समय साथ होते

Sat, 09 Nov 2024 06:19 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता ने इरफान खान की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म जगत में ऐसी हस्तियों को ढूंढना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने इरफान को लेकर एक किस्सा याद किया। शूजित ने बताया कि उन्हें एक दिन सुबह के चार बजे इरफान का कॉल आया था।
विज्ञापन
शूजित सरकार, इरफान खान - फोटो : Instagram/ Shoojit Sircar, Irrfan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ अपने गहरे रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी हर फिल्म में इरफान खान की अनुपस्थिति को महसूस करते हैं। उनका मानना है कि वैकल्पिक उपचारों की मदद से इरफान को थोड़ा अधिक समय मिल सकता था। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए उन्होंने इरफान के साथ अपनी दोस्ती को याद किया। उन्होंने बताया कि जब इरफान की बीमारी का पता चला तो उनका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा हो गया। इलाज के दौरान इरफान अक्सर उन्हें कॉल किया करते थे और दोनों एक-दूसरे से घंटों बात किया करते थे। फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने बताया कि इरफान के साथ उनकी बातचीत कई विषयों पर होती थी, जिसमें आध्यात्मिक, जादू से लेकर धर्म और सिनेमा भी शामिल है।
विज्ञापन


इरफान को वैकल्पिक उपचार चुनना चाहिए था: शूजित
शूजित सरकार ने बताया कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान अपने इलाज के दौरान कीमोथेरेपी और वैकल्पिक उपचारों के बीच जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें कीमो करना है या फिर उन्हें वैकल्पिक उपचार के लिए जाना चाहिए। वह यह सब सोच रहे थे।" शूजित ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर इरफान ने वैकल्पिक उपचार चुना होता तो शायद उनके पास थोड़ा और समय होता। फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता को अपना सुझाव नहीं दिया। 

दिवंगत अभिनेता के साथ बिताए पलों को याद किया
शूजित सरकार ने कहा, "शायद इरफान को मैं अगर बोलता कि वैकल्पिक उपचार के लिए जाओ, ऐसा नहीं है कि मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। उसने कीमो और सामान्य चिकित्सा की। शायद वह थोड़ा और जीवित रहता, क्योंकि चला तो गया वो दो साल में, जितना समय डॉक्टर ने दिया था।" उन्होंने इरफान के साथ बिताए समय को याद किया। फिल्म निर्माता ने इरफान खान की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म जगत में ऐसी हस्तियों को ढूंढना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने इरफान को लेकर एक किस्सा याद किया। शूजित ने बताया कि उन्हें एक दिन सुबह के चार बजे इरफान का कॉल आया था। अभिनेता ने बताया कि वह कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं और चार और पर चर्चा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा दादा, चलिए बात करते हैं। शूजित ने बताया कि इरफान सरदार उधम में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन उनकी बीमारी ने सबकुछ बदल दिया। 
विज्ञापन


शूजित सरकार को महसूस होती है इरफान की कमी
दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए शूजित सरकार ने कहा कि उन्हें उनकी हर फिल्म में इरफान खान की कमी महसूस होती है। उन्होंने कहा, "मैं तो बोल रहा हूं उसको ला दे वापस, उसको लेके आओ। इरफान को वापस आना चाहिए। उसके बिना जीवित रहना मुश्किल है। मैं उन्हें हर फिल्म में याद करता हूं।" बता दें कि इरफान खान के निधन से फिल्म जगत को गहरा सदमा लगा है। तीन दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें