700 रुपये मिलने पर हुई बड़ी खुशी
आगे मानव कौल बताते हैं, ‘मुझे ‘हीरो नंबर 1’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करने के लिए 700 रुपये मिले थे। ये रुपये पाकर मैं और मेरे दोस्त काफी खुश हुए। हमारे लिए तो पेमेंट का दिन पार्टी वाला हो जाता था।’
ये खबर भी पढ़ें:JLF 2025 : जेएलएफ का आज अंतिम दिन, बॉलीवुड एक्टर मानव कौल ने साझा किए जीवन के अनुभव, बोले- चाय की दुकान चलाई
अभिनेता के अलावा लेखक भी हैं मानव
मानव कौल हाल ही में ‘त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर’ सीरीज में नजर आए थे। वह थप्पड़, जॉली एलएलबी, सानिया जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अभिनय करने के अलावा बतौर कवि, लेखक भी मानव सक्रिय रहते हैं, उनके कई कविता संग्रह आ चुके हैं।