ट्रोल ने कहा कि आप वजन क्यों नहीं बढ़ाती
एक इंस्टाग्राम यूजर ने समांथा रुथ को वजन बढ़ाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने बताया कि वह मायोसिटिस की परेशानी का सामना कर रही हैं। इस वजह से उन्हें अपना वजन एक सीमा से अधिक बढ़ने नहीं देना होता है। वह यह भी बताती हैं कि वह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट ले रही हैं, इसलिए लोगों को उन्हें आंकना नहीं चाहिए। साथ ही समांथा यह भी कहती हैं कि यह साल 2024 चल रहा है, इसलिए हमें 'जियो और जीने देने' में यकीन रखना चाहिए। इस तरह से समांथा ने वजन पर ट्रोल करने वाले उस व्यक्ति को जवाब दिया।
प्रशंसकों ने तारीफ भी की
ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में समांथा से सिर्फ ट्रोल्स ने सवाल किए। इस सेशन में उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे। उन्होंने समांथा से उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। इस पर समांथा ने जवाब दिया कि जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है। एक यूजन ने पूछा कि आपने बाल क्यों कलर करवाए हैं? तो समांथा ने लिखा एक नए प्रोजेक्ट के लिए। इसके अलावा भी कई सवाल समांथा से उनके फैंस ने किए और उन्होंने बड़े प्यार से सबको जवाब दिया।
चैलेंजिंग रोल करने की बात की
इस सेशन में समांथा ने सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' के बारे में और अपने रोल के बारे में भी बात की। वह कहती हैं कि इस सीरीज में काम करके वह गर्व महसूस कर रही हैं। इसके अलावा समांथा ने कहा कि वह कोशिश करती है कि पिछली जो भी फिल्म करे, उससे अगली फिल्म में और भी चुनौतीपूर्ण रोल निभाए। ऐसा करने में वह सफल भी होती है और कई बार अच्छे किरदार चुनने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, तो वह अपनी असफलता को स्वीकार करती है।