गौरी की तारीफों के पुल बांधे
शालिनी गौरी को एक डाउन टू अर्थ इंसान मानती हैं। वह कहती हैं, 'गौरी दिल्ली से हैं और उनके पिता सेना में रहे। इस वजह से वह काफी जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। वह जब भी दिल्ली आती है, तो अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का हमेशा प्रयास करती है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मैं गौरी और उनके परिवार को करीब से जानती हूं।
पति ने की है शाहरुख के साथ पढ़ाई
शालिनी आगे कहती हैं, 'मेरे पति और गौरी दिल्ली में पड़ोसी रहे हैं, वे एक साथ बड़े हुए। साथ ही मेरे पति ने तो शाहरुख के साथ पढ़ाई भी की है। यहां तक कि मेरा बेटा और शाहरुख, गौरी का बेटा आर्यन भी एक साथ यूनिवर्सिटी गए। इस तरह से हम लोग एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। हम बहुत करीबी हैं। मेरे लिए तो शाहरुख और गौरी एक परिवार की तरह हैं।
शालिनी ने अपनी खूबसूरती का राज भी बताया
इन दिनों शो 'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सिर्फ शालिनी के हुनर की चर्चा नहीं हो रही है, खूबसूरती की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। अपनी सुंदरता का राज भी शालिनी ने साझा किया है। वह बताती हैं, 'मैं सुबह घी खाती हूं। इसके बाद हर्बल जूस अपनी डाइट में लेती हूं। इसके अलावा कभी केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हूं। मैं सिर्फ नेचुरल चीजों का सेवन करती हूं, इससे मेरी स्किन ग्लो करती है और मेरी सुंदरता में इजाफा होता है।