फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर और डायरेक्टर का निधन, सदमे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री

Tue, 22 May 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम कर चुके डॉ. हेमू अधिकारी का सोमवार को निधन हो गया। 81 साल की उम्र में हेमू अधिकारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन


मराठी रंगभूमी के वरिष्ठ कलाकार डॉ. हेमू अधिकारी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। डॉ. अधिकारी का मराठी रंगभूमी में काफी नाम था। उन्होंने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। साथ अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

हेमू अधिकारी की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि डॉ. हेमू ने 'लगे रहो मुन्ना भाई' में एक रिटायर्ड टीचर का रोल प्ले किया था। डॉ. हेमू ने 45 नाटक, मराठी और हिंदी के सात टीवी सीरियल में काम किया था। 
विज्ञापन


साल 2006 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में डॉ. अधिकारी ने रिटायर्ड टीचर का किरदार निभाया था। इस रोल को आज भी लोग याद करते हैं। 

इसके अलावा डॉ. अधिकारी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। साल 1998 में आई फिल्म ‘वजूद’ में नाना पाटेकर और डॉ. अधिकारी साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन


डॉ. अधिकारी 2009 में आई फिल्म ‘डिटेक्टिव नानी’ में किरदार निभाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें