फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके

Thu, 16 Feb 2023 02:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय और इमरान हाशमी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं रखना चाहते। हाल ही में दोनों को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी ने की मेट्रो की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म 'सेल्फी' में नजर आएंगे। इन दिनों दोनों सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों सितारों ने आज मुंबई मेट्रो का सफर किया। अचानक खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी को अपने बीच पाकर यात्री हैरान रह गए। इस दौरान दोनों सितारों ने मेट्रो में डांस भी किया। मेट्रो की सवारी करते हुए दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी

अक्षय और इमरान हाशमी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं रखना चाहते। हाल ही में दोनों को मुंबई मेट्रो में स्पॉट किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि  इमरान हाशमी और अक्षय कुमार भागते हुए मुंबई मेट्रो पहुंचते हैं। एक ओर जहां अक्षय स्पोर्ट्स आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, इमरान हाशमी जींस, टी-शर्ट और जैकेट में नजर आए। अक्षय और इमरान मास्क लगाते हुए चुपचाप मेट्रो में एंट्री लेते हैं। पहले आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं होती कि उनके बीच बॉलीवुड के दो स्टार्स मौजूद हैं। लेकिन, जैसे ही फैंस को पता चलता है तो सभी सुपस्टार्स के साथ सेल्फी लेने टूट पड़े।
विज्ञापन


मेट्रो में सवारी करते हुए अक्षय कुमार और इमरान हाशमी ने फैंस के साथ मुलाकात की और उनके साथ 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने पर डांस भी किया। अक्षय और इमरान को साथ में मेट्रो के अंदर डांस करते हुए देखना हर किसी के लिए बड़ा सरप्राइज था। दोनों स्टार्स को पास खड़ा देखकर उनके संग सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों का प्रमोशन अलग अंदाज में करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने यह तरीका चुना।
विज्ञापन

Pathaan: इतनी शिद्दत से हुई पठान को 500 करोड़ी बनाने की साजिश, चुन-चुनकर हटाया गया राह का हर कांटा

बता दें कि फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार जहां सुपरस्टार हैं, वहीं इमरान हाशमी एक जबरा फैन के रोल में नजर आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म सिनेमाघरों में क्या जादू दिखाती है। 
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने पूरी की 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग, स्पेशल नोट के साथ साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें