फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और मिस यूनिवर्स बॉलीवुड में कमबैक के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक फिरोज खान की फिल्म जांनशीन से सेलीना जेटली ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और पानी में बिकनी पहन कर खड़ी हुई इस सुंदरी की वायलिन बजाती तस्वीर आज तक लोगों को याद है। हालांकि सेलीना का करिअर लंबा नहीं चला और एक विदेशी से विवाह करके उन्होंने घर बसा लिया।
विज्ञापन


अब सेलीना के जुड़वां बेटे हैं, जो चार साल के हो चुके हैं। खबर है कि सेलीना अब दूसरी हीरोइनों की तरह कमबैक करने के लिए कमर कस रही हैं। काजोल, जूही चावला, रवीना टंडन से लेकर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन तक मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं तो आखिर सेलीना कैसे पीछे रह सकती हैं!
विज्ञापन

दुनिया की सबसे खूबसूरत आंखों वाली अभिनेत्रियों में शामिल

वैसे यह नहीं है कि सेलीना के जाने के बाद लोग उन्हें भूल गए हैं। वह अब भी सिनेमा को चाहने वालों की पसंद में शुमार हैं। हाल में एक सर्वे में लोगों ने सेलीना को दुनिया की उन चुनिंदा खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया, जिनकी आंखों का जवाब नहीं।

इस सर्वे में ऐश्वर्या को तो नंबर वन का खिताब मिला, परंतु आश्चर्यजनक ढंग से कई विदेशी हीरोइनों के बीच सेलीना आठवें नंबर पर रहीं। मिस यूनिवर्स रह चुकीं सेलीना इस बात से बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्हें अब अपने लिए अच्छे रोल की तलाश है। जो बॉलीवुड में उनकी वापसी करके जमा दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें