फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सनी लियोनी ने हजारों के सामने कहा 'आई लव यू..'

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की हाटेस्ट गर्ल सनी लियोनी ने एक इवेंट में अपनी पांच मिनट की लीला से सबको चौंका दिया। सनी महज पांच मिनट के लिए मंच पर आईं और अपने फैन्स को 'आई लव यू..' कहकर निकल गईं। जबकि वहां पहुंची भीड़ इससे कुछ ज्यादा की उम्मीद में वहां जमा हुई थी।
विज्ञापन


सनी लियोनी अचानक मंच पर आईं और कहा, "आप सभी फ़ैन्स का यहां आने का बहुत शुक्रिया, आई लव यू ऑल।" इवेंट ऑर्गनाईज़ करने वाली टीम के एक सदस्य ने नाम न बताने कि शर्त पर बताया, "भीड़ का इंतज़ाम ठीक से नहीं होने से वो (सनी) नाराज़ लग रही थीं। उन्हें सब कुछ अस्त व्यस्त लग रहा था इसलिए वो तुरंत निकल गईं।"

विज्ञापन

सनी लियोनी ने खुद संभाला 'लीला' का प्रमोशन

पोर्न एक्ट्रेस से बॉलीवुड अदाकारा बनीं सनी लियोनी की आने वाली फ़िल्म 'एक पहेली लीला' का प्रमोशन ज़ोरों पर है। इस फ़िल्म के निर्माता भले ही हीरो जय भानुशाली को कहीं लेकर न जाएं लेकिन वो सनी लियोनी को हर जगह भेज रहे हैं।

फ़िल्म प्रमोशन के इसी सिलसिले में सनी को मुंबई के पास ही बसे शहर ठाणे में एक मॉल में जाना था। वहां वे मीडिया और अपने प्रशंसको से बात करने वाली थीं।

मुंबई में सितारों का आना वैसे तो आम बात है। लेकिन सनी लियोनी के ठाणे पहुंचने की ख़बर सुनकर मॉल में जबरदस्त भीड़ जमा हो गई। अब इसे भीड़ का डर कहें या शायद एक्सेसिव प्रमोशन की थकान, सनी मंच पर तो आईं लेकिन जब तक लोग आंख झपकाते, वो ग़ायब हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें