फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः दीपिका-रणवीर, छिपी-छिपी सी मोहब्बत

Thu, 17 Jan 2013 05:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि एक बार जब हम किसी से प्यार कर लेते हैं फिर चाहें जितनी भी वजहें हो उस व्यक्ति के प्रति उदासीन नहीं रह पाते। हम उससे नफरत तो कर सकते हैं पर उसे भूल नहीं सकते। कुछ ऐसा ही मामला रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन के बीच देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक एक-दूसरे से डेटिंग करने के बाद यह अलग हो गए थे।
विज्ञापन


अलग होने के बाद यह फिर से प्रोफेशनली काम करने लगे हैं। जब-जब यह एक-दूसरे के सामने आते हैं इनकी आंखों में एक-दूजे के लिए पुरानी मोहब्बत मानों झलक पड़ती है। न चाहकर भी यह दोनों इस बात का एहसास करा देते हैं कि सबकुछ खत्म होने के बाद भी इनके बीच अभी भी कुछ बाकी है। इस बात का नजारा अभी पिछले दिनों ही देखने को मिला। एक अवॉर्ड समारोह में दीपिका और रणवीर आए हुए थे। उन दोनों को वहां परफॉर्म करना था।

इस अवॉर्ड समारोह में जब मीडिया ने दीपिका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अभी बात नहीं कर पाएंगी क्योंकि रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक परफॉर्मेंस देने वाले हैं और वह परफॉर्मेंस वे मिस नहीं करना चाहती हैं। यह कहकर वह ऑडीटोरियम में चली गई। मतलब लगाने वाले यह मतलब लगाते रहे कि दीपिका को रणबीर की परफार्मेंस से इतना मतलब क्यों हैं। अब इस बात का जवाब तो शायद यह दोनों भी नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किग में भी सलमान की दबंगई
सलमान खान का दबदबा सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं है। वह सोशल मीडिया के भी दबंग बन गए हैं। हाल ही में हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि सलमान खान सोशल नेटविर्कंग साइट पर सबसे चर्चित सेलिब्रिटी हैं। खास बात यह है कि सलमान के साथ इस चर्चित सेलिब्रिटी की दौड़ में तीस अन्य बड़ी हस्तियां भी शुमार थी। जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम भी शामिल था। टॉप तीन में सलमान खान, शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन आए। गौर करने वाली बात यह है कि सलमान खान ने शाहरूख और अमिताभ को बड़े अंतर से पिछाड़ा। वैसे सलमान खान के फेसबुक पर साढे सात लाख, ट्विटर पर तीन लाख से उपर, गूगल प्लस पर भी ढाई लाख से ज्यादा फालोअर हैं। सलमान की भाषा में शायद इसे सोशल नेटवर्किंग दबंगई कहेंगे।

किस बात से दुखी हैं अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दुख है कि मौजूदा दौर में जब सिनेमा बदलाव की ओर है तब वह चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभा पा रहे हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर यह बात लिखी हैं कि फिल्म जगत तेजी से बदल रहा है। मुङो इस बात का अफसोस है कि इस बदलाव का हिस्सा होने के लिए मैं सक्षम नहीं हूं। उन्होंने आगे लिखा है कि, फिल्म जगत के इतने सकारात्मक और प्रयोगधर्मी दौर में मैं चूक गया। उन्होंने कहा कि आमिर खान सही उम्र में इस बारे में चेत गए। अमिताभ कहते हैं कि मुङो खुशी है कि अनुराग कश्यप जैसे फिल्मकार अपनी फिल्मों में मुङो मौका दे रहे हैं। जहां मुङो कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है। जो मैंने अब तक नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि अमिताभ आने वाले दिनों में अनुराग कश्यप की एक फिल्म करने जा रहे हैं।

रेखा को रास आ रहा है दिल्ली
बीते साल राज्यसभा सदस्या बनने के कारण अभिनेत्री रेखा को दिल्ली में एक खुबसूरत सा बंगला मिल गया। रेखा के इस बंगले में एक सुंदर सा बगीचा भी है। रेखा से जुड़े लोगों की माने तो अब रेखा को मुंबई से ज्यादा दिल्ली रास आ रहा है। वे ज्यादा से ज्यादा समय दिल्ली के इस बंगले में रहना चाहती हैं। सिर्फ यही नहीं वे इस बंगले में स्थित बगीचे की बागवानी की ज़िम्मेदारी भी खुद ही संभालती है। रेखा के मुंबई वाले घर में जहाँ किसी को एंट्री नहीं है वहीँ वे दिल्ली वाले घर पर अपने परिवार के लोगों के साथ साथ दोस्तों से भी अक्सर मिलती रहती हैं। वैसे रेखा इन दिनों मुंबई में इंद्र कुमार की फिल्म 'सुपर नानी' की शूटिंग और अपनी बहन राधा के बेटे की शादी की तैयारियो में व्यस्त हैं। इतना बिजी शेड्यूल होने के बावजूद रेखा मौका मिलते ही दिल्ली आ जाती हैं।
 
अब रणवीर-मनीष में ठनी
कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि 'बैंड बाजा बारात' और 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के निर्देशक मनीष शर्मा और अभिनेता शाहिद कपूर में फिल्म को लेकर काफी लड़ाई हुई थी। अब एक नई लड़ाई सुनने में आ रही है। यह लड़ाई मनीष शर्मा और रणवीर सिंह के बीच की है। दरअसल, रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात कह दी थी कि मनीष ने 'लेडीज वर्सेजे रिकी बहल' में दिल से काम नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि 'बैंड बाजा बारात' फिल्म हबीब फैजल की स्टोरी की वजह से हिट हुई, न कि मनीष शर्मा के निर्देशन की वजह से। मनीष शर्मा ने जब यह बात सुनी तो वह उन्होंने रणवीर से इस बारे में बात करनी चाही। सूत्रों के अनुसार इस बात पर रणवीर और मनीष में खूब बहस हुई। आलम यह है कि यह दोनों अब एक-दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें