फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन संबंध सहमति से ही बनते हैं- सुधीर मिश्र

Thu, 17 Jan 2013 01:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण विषय पर आधारित फिल्म 'इंकार' 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले सुधीर मिश्रा कहते हैं कि यौन शोषण एक मुद्दा हो सकता है पर यह राष्ट्रीय समस्या नहीं। सुधीर मिश्रा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत धारणा है कि बॉलीवुड यौन शोषण की समस्या से पीड़ित है। उन्होंने कहा बॉलीवुड में 'संबंध' या तो आपसी सहमति से बनते हैँ या फिर किसी अघोषित समझौते के तहत।
विज्ञापन


सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इंकार' ऑफिस में यौन शोषण के बारे में है। 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'यह साली जिंदगी' जैसी फिल्में बनाने वाले सुधीर का कहना है कि यौन शोषण की खबरों के बावजूद यह ऐसी समस्या नहीं है जिससे बॉलीवुड पीड़ित है। किसी भी कलाकार के साथ बॉलीवुड में जबरन यौन संबंध नहीं बनाए जाते। दोनों पक्षों की सहमति के बगैर फ्लर्टिंग तो संभव है लेकिन संबंध नहीं।

सुधीर मिश्रा ने कहा कि बॉलीवुड में यौन शोषण की घटनाएं बहुत कम होती हैं। ये बदनाम जगह है क्योंकि इसे आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। बॉलीवुड में जो भी होता है वो अपसी रजामंदी से होता है या फिर दो लोगों के बीच किसी समझौते के तहत होता है।
विज्ञापन


सुधीर ने कहा कि बॉलीवुड में अगर किसी लड़की को कोई पसंद नहीं है तो वह उससे दूर जा सकती है और किसी और के साथ फिल्म कर सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बॉलीवुड में जो कुछ होता है उसके लिए मैं बहाने ढूंढ रहा हूं। सुधीर मिश्रा निर्देशित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें