फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जिंदगी पर कैटरीना ने ओढ़ी रहस्य की चादर

Tue, 01 Apr 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी निजी जिंदगी को लेकर कैटरीना कैफ ने एक रहस्य की चादर ओ़ढ़ रखी है। इस बारे में वह बात नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन


अभिनेत्री कैटरीना कैफ उन अफवाहों से बेपरवाह हैं जिनके मुताबिक, उनकी योजना अभिनेता रणबीर कपूर के साथ परिणय सूत्र में बंधने की है। उनका कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में चुप्पी साधे रखेंगी।

मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कैटरीना से उनसे संबंधित ताजा अफवाहों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था।

जिस पर उन्होंने कहा, "यह कुछ समाचारपत्रों में निकला है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो मैं आपको बताऊंगी।"

पूर्व में सुपरस्टार सलमान खान को डेट कर चुकीं कैटरीना निजी जिंदगी को लेकर सतर्क हो गई हैं। उन्होंने कहा, "जहां तक मेरा संबंध है तो मैं हमेशा एक जैसी रही हूं..मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बात नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोई भी अफवाह मुझे परेशान नहीं करती..समय के साथ आप इसके आदी हो गए..ऐसी छोटी-छोटी बातें प्रभावित नहीं करतीं।" फिलहाल कैटरीना अपने तथाकथित प्रेमी रणबीर के साथ 'जग्गा जासूस' फिल्म में व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें