फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या हुआ कैटरीना के होठों को?

Sat, 31 Aug 2013 11:08 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिकनी के बाद कैटरीना कैफ के होंठ सुर्खियों में आ गए हैं। वह अपनी बहन की शादी में शरीक होकर लंदन से गुरुवार की रात मुंबई लौटीं। उनके होंठ कुछ अजीब थे जो चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन


जैसी ही कैटरीना एयरपोर्ट पर उतरीं, फोटोग्राफर उनके पीछे लग गए। वैसे तो कैट ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की और अपने फोन पर बातें करते हुए बाहर आ गईं।

लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खास बात यह थी कि कैटरीना फोन पर किसी से दबे होठों से बात कर रही थीं। उन्होंने अपने होठों को भींच रखा था। परंतु एकाध मौका ऐसा आया जब कैटरीना के होंठ लोगों को नजर आए और वे दंग रह गए।
विज्ञापन


देखने वालों का कहना है कि कैटरीना के होंठ बहुत सुंदर और भरे-भरे दिख रहे थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या लंदन में कैटरीना ने अपने होठों को खूबसूरत दिखने के लिए नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट लिया है।

उल्लेखनीय है कि हाल के समय में जर्मन जुवेडर्म जैसे फिलर्स वाली उपचार पद्धतियां होठों को सुंदर बनाने के लिए लोकप्रिय हो रही हैं। इसे लिप ऑगमेंटेशन कहते हैं। पतले होठों को जुवेडर्म जैसे फिलर्स द्वारा इंजेक्ट कर भरा-भरा बनाया जाता है। एक दिन में असर दिखता है।

तो क्या कैटरीना ने भी इस पद्धति का सहारा लिया है। फिलहाल उन्होंने अपने होठों पर चुप्पी लगा रखी है। देखना है वह कब टूटेगी?

ये है कैट का असर

स्पेन में कैटरीना कैफ की बिकनी वाली तस्वीरों के बाद ऐसा लगता है कि बॉलीवुड वालों के लिए यह देश घूमने का फेवरेट स्पॉट बन गया है। कैट-रणबीर की जोड़ी के बाद दीपिका पादुकोण पिछले दिनों स्पेन छुट्टियां मनाने गईं और उसके बाद शाहिद कपूर।
विज्ञापन


अब पता चला है कि ‘भाग मिला भाग’ की सफलता के बाद फरहान खान ने भी स्पेन को ही आराम फरमाने के लिए अपना अड्डा बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें