सुनील शेट्टी कई हिट फिल्में देने के बाद अब जल्द अपना नया टीवी शो 'इंडियाज असली चैंपियन' लेकर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में सुनील शेट्टी काफी रोमांचक स्टंट करते दिख रहें हैं।
सुनील इस प्रोमो में एक ट्रक से लटके हुए हैं और कह रहे हैं ‘यहां बाजू हार मानेंगे पर हिम्मत नहीं, पसीने से हाथ फिसलेगा पर जुनून नहीं। यहां 12 जाबांज खिलाड़ी गुजरेंगे कुछ ऐसी ही कुछ हैरतअंगेज चुनौतियों से। ऐसी जो न देखीं होंगी इंडिया ने पहले कभी, बिनए इंडिया का असली चैंपियन। है दम ?’
इसे भी पढ़े- 'नागिन' के लिए मौनी ही हैं एकता की पसंद, अगले सीजन में फिर दिखेंगी
सुनील शेट्टी लंबे समय बाद इस शो में परदे पर वापस दिखाई देंगे। आपको बता दें खबरों के मुताबिक माना जा रहा है कि सुनील शेट्टी बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म रीलोड में दिखाई देंगे। जो कि इस साल ही रिलीज होने वाली है।
इस प्रोमो को सुनील शेट्टी ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
The unseen, unheard & unknown face of #strength & #fitness coming soon on #IndiasAsliChampion @andtvofficial #SwasthaIndia
A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on Apr 14, 2017 at 9:29am PDT