फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड में उम्मीद से कम रहा 'अ जेंटलमैन’ का कलेक्शन

Sun, 27 Aug 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
A Gentleman
विज्ञापन
25 अगस्त को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ‘ए जेंटलमैन’से दर्शकों को काफी उम्मीद थीं। बावजूद इसके फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा। 2500 स्क्रीन पर वर्ल्डवाइड रिलीज होने के बावजूद ये फिल्म पहले दिन सिर्फ 4.04 करोड़ ही कमा पाई।
विज्ञापन


पढ़ें- 'स्वच्छ भारत अभियान' पर अमिताभ ने बताया, कैसे करें कचरे का निपटारा

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ने दूसरे दिन 4.36 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कुल मिलकर इस फिल्म ने दो दिन में 8.40 करोड़ की कमाई की। 
  #AGentleman shows limited growth on Day 2... Fri 4.04 cr, Sat 4.36 cr. Total: ₹ 8.40 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 27, 2017
विज्ञापन



फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ अच्छा-खासा एक्शन भी डाला गया है। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डबल रोल अदा किया। सिद्धार्थ फिल्म में ऋषि और गौरव के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार मुख्य रोल में है। फिल्म का निर्देशन राज और डीके ने किया है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें