फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SD Burman Death Anniversary: राजसी परिवार से रहा एसडी बर्मन का संबंध, बने हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित संगीतकार

Thu, 31 Oct 2024 09:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी संगीत जगत में बहुत ही उम्दा गायक और संगीतकार हुए, उनमें से ही एक रहे, एसडी बर्मन। आज भी जब उनके संगीत से सजे गीत श्रोता सुनते हैं, तो मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। 
 
विज्ञापन
एसडी बर्मन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी हिंदी फिल्मों के गीतों का और संगीत का इतिहास लिखा जाएगा, तो इसमें एसडी बर्मन का नाम भी लिया जाएगा। वह ऐसे संगीतकार रहे कि जिस भी गायक ने उसके साथ काम किया, उसने सफलता की ऊचाइयों को छू लिया। ऐसे ही गायकों में लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश शामिल रहे। आज एसडी बर्मन की पुण्यतिथि (31 अक्टूबर 1975) है। इस मौके पर उनके संगीत के सफर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ संगीत का सफर
एसडी का पूरा नाम सचिव देव बर्मन है। उनका संबंध त्रिपुरा के राजघराने से रहा लेकिन उनके पिता को राजगद्दी से हटा दिया गया था। एसडी बर्मन ने अपने संगीत करियर की शुरुआत बांग्ला फिल्मों से की। बाद में वह हिंदी फिल्मों में संगीतकार के तौर पर सक्रिय हो गए। उन्होंने कई फिल्मों में संगीत निर्देशन किया। अपने संगीत निर्देशक के करियर में उन्होंने लगभग सौ से अधिक फिल्मों में संगीत दिया। 

लता मंगेशकर-किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
लता से हुए नाराज-किशोर को माना बेटा 
लता मंगेशकर और किशोर कुमार दोनों ही गायकों ने एसडी बर्मन के साथ खूब काम किया। दोनों ही उनका बहुत सम्मान करते लेकिन एक बार लता जी से एसडी बर्मन नाराज हो गए थे। इस बारे में कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में लता जी ने खुद बताया। लता जी का कहना था, 'जब मैंने एसडी बर्मन यानी दादा (प्रेम से दादा कहते) के साथ 'पग ठुमक चलत' गाना रिकॉर्ड किया तो वह काफी प्रसन्न हुए, इसे फाइनल भी कर दिया। लेकिन कुछ वक्त के बाद एसडी बर्मन ने फोन किया और कहा कि गाने को दोबारा रिकॉर्ड करना है। उस समय में कहीं बाहर जा रही थी, मैंने मना कर दिया। इस पर बर्मन दादा नाराज हो गए।' ऐसा माना जाता है कि इस कारण ही उन्होंने लता जी के साथ कुछ साल काम नहीं किया। बाद में नाराजी दूर हुई तो दोनों साथ में काम करने लगे। गायक किशोर दा को तो एसडी बर्मन बहुत पसंद करते, वह उन्हें अपना दूसरा बेटा मानते। किशोर कुमार और एसडी बर्मन ने साथ में कई फिल्में कीं। एसडी बर्मन के खुद के बेटे आरडी बर्मन भी हिंदी फिल्मों के बेहतरीन संगीतकार रहे। 
विज्ञापन

हिट फिल्मों में दिया बेहतरीन संगीत 
एसडी बर्मन ने हिंदी और बांग्ला फिल्मों में संगीत दिया है। जिन हिंदी फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया, उनमें 'बंदनी', 'सुजाता', 'टैक्सी ड्राइवर', 'अभिमान', 'ज्वैल थीफ', 'प्यासा' और गाइड जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की सफलता में बहुत बड़ा योगदान एसडी बर्मन के संगीत का भी रहा है। एसडी बर्मन सिर्फ फिल्मों में संगीत ही नहीं देते, उन्होंने कई फिल्मों में बतौर गायक गीत गाए भी। एसडी बर्मन के गाए गीत भी श्रोताओं को खूब पसंद आए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें