फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री से प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठीं सयानी गुप्ता; लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस; पहली फिल्म का किया एलान

Mon, 30 Mar 2026 04:40 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sayani Gupta Production House: अभिनेत्री सयानी गुप्ता अब अदाकारा से निर्माता बनने की तरफ बढ़ गई हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। साथ ही अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले पहले प्रोजेक्ट का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला, मुंबई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने 'आर्टिकल 15', 'जॉली एलएलबी 2', 'फैन' और 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वे बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। सयानी ने अपना प्रोडक्शन हाउस, 'सयानी गुप्ता मूवीज' (SGM)  लॉन्च किया है। इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत उनकी पहली शॉर्ट फिल्म 'आसमानी' से हो रही है, जो इस बैनर के तहत बनने वाला पहला प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन

शॉर्ट फिल्म 'आसमानी' का निर्माण करेंगी सयानी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सयानी बोलीं- 'स्टोरीटेलिंग में शामिल होना चाहती हूं'
फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक दशक से ज्यादा समय तक काम करने के बाद अभिनत्री सयानी गुप्ता का कहना है कि प्रोडक्शन की तरफ उनका यह कदम इसलिए है, क्योंकि अब वे स्टोरीटेलिंग में ज्यादा शामिल होना चाहती हैं।

यश की ‘टॉक्सिक’ में अपने किरदार को लेकर कियारा आडवाणी ने दी जानकारी, निर्देशक को लेकर कही ये बात

'धीरे-धीरे, लेकिन लगातार आगे बढ़ेंगे'
सयानी ने कहा, 'यह मेरा एक पुराना सपना रहा है। मैं हमेशा से कुछ खास तरह की कहानियां कहना चाहता थी और इसका मकसद सहयोग के लिए एक ऐसा माहौल बनाना है, जो काम को सरल और सहज बनाए। हम धीरे-धीरे, लेकिन लगातार आगे बढ़ेंगे। एक समय में सिर्फ एक फिल्म पर ध्यान देंगे। हमारे लिए लेखन की गुणवत्ता, कला और कहानी कहने का तरीका हमेशा पहले रहेगा। ऐसा करने के लिए, हर प्रोजेक्ट को सही समय, देखभाल और पूरा ध्यान देना जरूरी है'।
विज्ञापन

इन फिल्मों के प्रोडक्शन में भूमिका निभा चुकी हैं सयानी
शॉर्ट फिल्म 'आसमानी' SGM का पहला प्रोजेक्ट है। इसमें रेवती के साथ-साथ दरिया बेदी और अभय कौल मुख्य भूमिका में हैं। इसे सयानी ने लिखा है। निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला है और वे ही इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने 'व्हेयर द विंड्स ब्लो' और 'ऊपर नीचे' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ 'डियर मेन' और ऑस्कर के लिए क्वालिफाई करने वाली फिल्म 'शेमलेस' जैसी कई शॉर्ट फिल्में को-प्रोड्यूस की थीं, लेकिन 'आसमानी' उनका पहला पूरी तरह से अपना प्रोडक्शन है। इस फिल्म के लिए सयानी ने पूरे महाराष्ट्र में लोकेशन ढूंढने में एक साल से ज्यादा समय बिताया। आखिरकार पुणे को उन्होंने अपना बेस बनाया, क्योंकि उनके पुराने संस्थान FTII से उनका गहरा जुड़ाव था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें