बेटे के जन्मदिन पर आयुष का पोस्ट
आयुष शर्मा ने अपने बेटे आहिल के 10वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ आयुष ने बेटे को बधाई देते हुए लिखा, 'आहिल, मुझे आज भी वो दिन याद है जब तुम मेरी जिंदगी में आए थे। सच कहूं तो, उस समय मैं तैयार नहीं था।
आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'मैं इतना बड़ा भी नहीं था, इतना समझदार भी नहीं था, और न ही वैसा पिता बन पाया था जैसा मुझे होना चाहिए था। लेकिन तुम्हें किसी परफेक्ट पिता की जरूरत नहीं थी। तुम्हें तो बस मैं चाहिए था।'
आयुष ने आगे लिखा, 'तुम्हें बड़ा करने की कोशिश में, तुमने चुपचाप मुझे भी बड़ा कर दिया। तुम्हें अपनी गोद में छोटे बच्चे के रूप में लेने से लेकर आज 10 साल के खूबसूरत बच्चे को देखने तक, हर पल ने मुझे बदला है। जो शुरुआत में सिर्फ एक जिम्मेदारी थी, वो धीरे-धीरे मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी दोस्ती बन गई।'
आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'हमने साथ-साथ बहुत कुछ देखा और सीखा। हमने घूमने की यात्राएं कीं, नये-नये शहर और देश देखे, नई चीजें आजमाईं और बहुत सारी यादें बनाईं। कहीं न कहीं, तुम सिर्फ मेरे बेटे नहीं, बल्कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी बन गए हो। तुमने मुझे मेरी सबसे ताकतवर और सबसे कमजोर दोनों हालत में देखा है और हर बार उतना ही प्यार किया है।'
आयुष शर्मा ने आगे लिखा, 'आज तुम्हारे 10वें जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि तुम मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी चीज हो। न सिर्फ इसलिए कि मैंने तुम्हें पाला, बल्कि इसलिए कि तुमने मुझे वो इंसान बनाया है जो मैं आज हूं। हमारे बीच पिता-पुत्र का रिश्ता ही नहीं, बल्कि दो अच्छे दोस्तों का रिश्ता भी है, जो जीवन भर साथ चलेंगे।'
आयुष ने आगे लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। आहिल के मामा अरबाज खान ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो'। आहिल के जन्मदिन पर कई लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दे रहे हैं।
