फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बच्ची के बाद अब 'डिलीवरी गर्ल' बनी सयानी

Sat, 15 Apr 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
सयानी गुप्ता
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 2 में एक मजबूर महिला का किरदार निभाने वाली सयानी गुप्ता जल्द ही कीथ गोम्स की शॉर्ट फिल्म ‘शेमलेस’ में नजर आने वाली हैं। बता दें कि ये फिल्म थ्रिलर है। इतना ही नहीं गोम्स की ये फिल्म एक डिलीवरी गर्ल और एप्प अडिक्टेड लड़के की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन


इस फिल्म में सयानी के साथ हुसैन दलाल भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। आपको याद दिला दें कि इससे पहले हुसैन ने फिल्म ‘मार्गेरिटा विद द स्ट्रा’ फिल्म में काम किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म को किथ गोम्स ने  निर्देशित किया है।

याद दिला दें ये वो ही किथ गोम्स हैं जिन्होंने साजिद नाडियादवाला की कई फिल्मों के लिए काम किया हैं। जिसमें सलमान खान की 'किक' भी शामिल है।  इससे पहले भी सयानी गुप्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही शॉर्ट फिल्म ‘लीचेस’ में काम कर चुकी हैं। जिसके लिए उन्हें लॉस एजेंल्स में आयोजित भारतीय फिल्मोत्सव में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
आपको बता दें कि जल्द ही सयानी गुप्ता अनुराग बासु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में एक अहम् किरदार निभाती हुई दिखाई  देने वाली है। इस फिल्म में सयानी को एक 15 साल की लड़की की भूमिका निभानी  है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सोफिया हयात का चौंकाने वाला बयान- 'मक्का में हुआ मेरा यौन शोषण'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें