कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : insta
कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट हुई 'सत्यप्रेम की कथा' की टीजर भी वहीं से शुरू होता है। कार्तिक आर्यन और कियारा की प्यारी सी प्रेम कहानी को समझाने के लिए अभिनेता ने अपनी आवाज दी है, जो टीजर के बैकड्रॉप में चल रही है। कार्तिक प्यार भरी बातों से दर्शकों को कहानी के किरदारों में छिपे प्यार को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पहले कुछ सीन में कार्तिक और कियारा को प्यार से घूमते-फिरते और एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिखाया जाता है, वहीं बाद में दोनों के बीच कुछ ऐसे पल आते हैं जब वे बिछड़ जाते हैं। ऐसे में साफ पता लग रहा है कि कार्तिक और कियारा एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
सामने आए टीजर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री एक बार फिर लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है, जिसके मुताबिक फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया था। इसके पीछे की वजह फिल्म के नाम को लेकर मध्य प्रदेश में हुआ विवाद था।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इस फिल्म में दूसरी बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर्दे पर एक-साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।