फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का पोस्टर जारी, एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए कार्तिक और कियारा

Sun, 21 May 2023 02:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक और कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है।
विज्ञापन
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। गुरुवार, 18 मई को कार्तिक और कियारा की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कियारा और कार्तिक का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है।

विज्ञापन


Wamiqa Gabbi: काम से नाखुश होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं वामिका गिब्बी, फिर इस प्रोजेक्ट ने बदल दी जिंदगी


 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी - फोटो : social media
पोस्टर में कार्तिक और कियारा आडवाणी एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। खेतों में फसलों के बीच दोनों का रोमांटिक पोज दिखाया गया है। पोस्टर में कियारा ने एक स्वेटर पहना हुआ है तो वहीं कार्तिक आर्यन कैजुअल शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर की वादियों में भी की गई है। कहा जा रहा है कि यह सीन कश्मीर का ही है।

Amitabh Bachchan: बॉक्सिंग मैच में अमिताभ बच्चन की नाक से बहने लगा था खून, बिग बी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर साझा करते हुए टीम ने प्रशंसकों को फिल्म को प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया है। मेकर्स ने लिखा, 'सत्तू और कथा के शुद्ध प्रेम ने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। इस रोमांटिक पोस्टर में यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म बहुत ही अच्छी और रोमांटिक होने वाली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब मैं इस फिल्म के रिलीज होने का और इंतजार नहीं कर सकता। 
 

Gangs of Wasseypur: जब नवाज से गर्लफ्रेंड बोली- 'परमीशन लेना चाहिए न', अनुराग ने मूवी में डाल दी यह रियल घटना
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था, लेकिन बाद में नाम को लेकर हुए विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया था। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Golmaal 5: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें