फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने एक किए दिन-रात, सेट से साझा की तस्वीर

Thu, 25 May 2023 11:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट साझा की है। स्टोरी पर उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर लगई है। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों एक्टर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि दिन-रात चल रही है। हाल ही में खुद कार्तिक ने इस बारे में जानकारी साझा की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह इशारा दिया है कि दिन-दिन भर तो वह फिल्म के लिए जीतोड़ मेहनत कर ही रहे हैं, साथ ही रात में भी वह इस फिल्म के काम में लगे हैं।

विज्ञापन

Karan Johar: जब शाहरुख खान के साथ जोड़ा जाने लगा था करण जौहर का नाम, किताब में छलका था निर्माता का दर्द

साझा की सेट की झलक
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट साझा की है। स्टोरी पर उन्होंने फिल्म के सेट से एक तस्वीर लगाई है। इसके साथ लिखा है, 'दिन से रात और रात से दिन। सत्यप्रेम की कथा।' शेयर की गई फोटो में माला और घंटियों से सजे सेट पर कैमरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

Salman Khan: एयरपोर्ट पर एक लड़के ने तोड़ा सलमान खान का सुरक्षा घेरा! चुप खड़े देखते रहे बॉडीगार्ड शेरा
विज्ञापन


फैंस को खूब पसंद आया टीजर
बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इसका डेब्यू पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। फैंस को कार्तिक-कियारा की लव स्टोरी खूब भाई।


इस दिन होगी रिलीज
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित 'सत्यप्रेम की कथा' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कार्तिक-कियारा के अलावा सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव भी इस फिल्म में मुख्य रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में भी नजर आएंगे।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण ने दिखाई रॉकी और रानी झलक, आलिया और रणवीर के प्यारे अंदाज ने जीता दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें