नीली आंखों वाले ऐक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने छोटे भाई नमन को फिल्म डायरेक्टर बनाया है। करीब एक दशक बॉलीवुड में बिताने के बाद वह अगले साल नमन की डेब्यू फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है लेकिन यह थ्रिलर-ड्रामा है।
जिसकी शूटिंग सितंबर में शुरू होगी और नील को-प्रोड्यूसर होंगे। नील ने बताया कि यह ऐसे युवक की कहानी है, जो धीरे-धीरे इस बात को समझ पाता है जिंदगी में हमेशा जो दिखता है वही नहीं होता। उन्होंने कहा कि फिल्म थ्रिलर है इसलिए घटनाएं बताना या राज खोलना जरा मुश्किल है।
नील ने खुद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। वह दो साल से इस पर काम कर रहे थे। 27 वर्षीय नमन बिजॉय नांबियार और अब्बास-मस्तान के सहायक रह चुके हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्में तथा वेब कंटेंट भी निर्देशित किया है।