फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, आ गई 'सत्याग्रह'

Thu, 29 Aug 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश झा की बहुचर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म को अन्ना के आंदोलन से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


अन्ना आंदोलन और सरकार के कथित भ्रष्टाचार पर बनी फिल्म 'सत्याग्रह' 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। यह फिल्म देशभर में बड़े पैमाने में रिलीज होगी। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में यह फिल्म बड़े पैमाने पर दिखेगी।

पहले इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज होना था। 15 अगस्त को एकता कपूर बैनर की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' से टकराव बचाने के लिए इस फिल्म को दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन


इस फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने निभाई है। उनके किरदार को अन्ना हजारे के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है। अजय देवगन इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पुत्र की भूमिका में हैं।

प्रकाश झा की पिछली कई फिल्मों में निगेटिव रोल कर रहे मनोज बाजपेई इस फिल्म में भी निगेटिव किरदार करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल की भी मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन


करीना कपूर इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की एक और हीरोईन अमृता राव फिल्म में अमिताभ की सहयोगी के रूप में नजर आई थीं।

इस फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर के बीच रोमांस का भी एक ट्रैक डाला गया है। इन दोनों पर एक रोमांटिक गाना भी फिल्माया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें