सत्याग्रह फिल्म तो लोगों को देखने को मिलेगी ही अब इस फिल्म बनने की पूरी कहानी व मेहनत किताब के माध्यम से भी लोगों से रूबरू होगी। 'सत्याग्रहः द स्टोरी बिहाइंड रिवोल्यूशन' नामक एक पुस्तक को लॉंच किया गया है।
दिल्ली में लॉंचिंग के दौरान प्रकाश झा, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, अमृता राव मौजूद रहे। अजय देवगन व अमिताभ बच्चन इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो सके। किताब पूजा वर्मा ने लिखी है।
किताब के माध्यम से लोग फिल्म के पर्दे के पीछे की कहानी जान सकेंगे। फिल्म से जुड़ी ऐसी रोचक बातें जो उनको नहीं पता हैं, पुस्तक पढ़ने के बात पता चल जाएंगी।
निर्देशक प्रकाश झा ने 'सत्याग्रह' फिल्म बहुत ही शिद्दत से बनाई है। फिल्म से जुड़ी टीम ने भी बहुत मेहनत की है। कई बड़े सितारे मूवी का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण में किस प्रकार का सहयोग दिया। लुक पर कैसे मेहनत की। कहां-कहां सैट लगाए गए व कहां-कहां जाना पड़ा ये सब बातें किताब का हिस्सा होंगी।