सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई सिर्फ 5.61 करोड़ ही रही थी। वही दूसरे दिन भी ये फिल्म दर्शको को हॉल तक खींचने में कामयाब नहीं हो सकी। ये फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ही रही। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 5.11 करोड़ की कमाई ही अपने नाम कर पाई है। जो पहले दिन से भी कम है।
हालांकि फिल्म के रिव्यूज को देखकर इसकी उम्मीद की जा रही थी। बता दें फिल्म को पूरे देशभर में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। फिल्म को देखने के लिए बस 20 प्रतिशत ही लोग मौजूद थे। फिल्ममेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। हाल ही में ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए फिल्म की कमाई के आकड़े साझा किए है।
#Raabta Fri 5.61 cr, Sat 5.11 cr. Total: ₹ 10.72 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 11, 2017
इसके साथ ही राजकुमार राव की फिल्म 'बहन होगी तेरी' की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने करीब 2 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली थी वहीं दूसरे दिन की कमाई इससे भी कम बताई जा रही है। माना जा रहा है 'राब्ता' के साथ रिलीज करने का खामियाजा फिल्ममेकर्स को उठाना पड़ रहा है। हालांकि फिल्ममेकर्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ सुधर सकता है।