'तू झूठी मैं मक्कार'
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधाड़ कमाई कर रही है। शानदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को थिएटर्स में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। उम्मीद के मुताबिक वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में अच्छा-खासा इजाफा देखा गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 52.59 करोड़ रुपये हो गया है।
Shilpa Agnihotri: 'ऐसे कपड़े मत पहनो', इस सीरियल की वजह से शिल्पा अग्निहोत्री को आंटियां करती थीं ट्रोल
'पठान'
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉलीवुड के अच्छे दिन लेकर आई है। पहले ही दिन से अपने कलेक्शन से सबको हैरान करने वाली इस फिल्म का आकर्षण सिनेमाघरों में बरकरार है। पठान ने शुक्रवार (45वें दिन) को 36 लाख रुपये कमाए थे। यह पठान की रिलीज के बाद का सबसे कम कलेक्शन था। मगर, शनिवार को एक बार फिर शुक्रवार के मुकाबले इसके कलेक्शन में लगभग दोगुना इजाफा देखा गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान ने 46वें दिन (सातवें शनिवार) 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ पठान का कुल कारोबार 538.94 करोड़ रुपये हो गया है।
Rani Mukerji : पैपराजी पर जमकर भड़की 'मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक्ट्रेस , सामने आया चौकाने वाला वीडियो
पठान-तू झूठी मैं मक्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों पर बरस रहा प्यार
करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने महज चार दिनों के भीतर अपने बजट के आधे से अधिक कमा कर लिए हैं। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले और अधिक उछाल देखा जाएगा। लव रंजन की इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म को लोग परिवार के साथ देखने आ रहे हैं। दूसरी तरफ 'पठान' ने भी एक बार फिर हुंकार भरी है। शनिवार को इसकी कमाई में एक बार फिर अच्छा खासा इजाफा हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को दोनों फिल्मों में से किस पर दर्शकों का ज्यादा प्यार बरसता है।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक के निधन पर दुखी हैं पहलाज निहलानी, बोले- पहले राजू और अब...