फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक निवाला खाया, फिर गिर गए', लंच करते वक्त बेसुध हो गए थे सतीश शाह, अभिनेता के मैनेजर ने की पुष्टि

Sun, 26 Oct 2025 11:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satish Shah Death: अभिनेता सतीश शाह नहीं रहे। कल शनिवार को उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता को उपचार के लिए हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। अब सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडतला ने बताया कि अभिनेता लंच के समय बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
सतीश शाह, मैनेजर रमेश कडतला - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्तूबर को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। कल शनिवार को दोपहर में खाना खाते वक्त सतीश अचानक बेसुध हो गए। उनका निधन हो गया। अभिनेता के मैनेजर रमेश कडतला ने इस बात की पुष्टि की।

विज्ञापन


Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ, ऑनस्क्रीन बेटों ने भी किए दर्शन
 
रमेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सतीश शाह के निधन से जुड़े दिल दहला देने वाले पलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'कल लंच करते समय निधन हुआ था। यह घटना 2:45 बजे के आसपास की है, जब वे लंच कर रहे थे। उन्होंने खाना खाते-खाते एक निवाला खाया और फिर गिर गए। एम्बुलेंस लाने में लगभग आधा घंटा लगा। हॉस्पिटल जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया'।

विज्ञापन

पड़ोसी अनूप बोले- 'बड़े दिल वाले थे सतीश'
अभिनेता सतीश शाह के पड़ोसी अनूप भी उस समय एक्टर के साथ मौजूद थे। उन्होंने एक्टर को एक दयालु और विनम्र इंसान के तौर पर याद किया। उन्होंने कहा, 'जैसे ही रमेश ने मुझे बुलाया, मैं वहां चला गया। सतीश काका के लिए मदद शुरू की। हम उन्हें ठीक करने की कोशिश करते रहे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। बड़े दिल वाले कलाकार। जिस-जिस को बुलाया था, वे सब अपना काम छोड़कर तुरंत आ गए'।
विज्ञापन

जून में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
रमेश कडताला ने यह भी बताया कि सतीश शाह का 16 जून को कोलकाता में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, उसके बाद सब कुछ नॉर्मल था। थोड़ा यूरिनरी इन्फेक्शन था, लेकिन एंटीबायोटिक्स शुरू कर दी गई थीं'। बता दें कि एक्टर सतीश शाह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई में होगा।

चार दशक तक इंडस्ट्री में किया काम
सतीश शाह ने चार दशक से अधिक अविधि के करियर में कई चर्चित फिल्मों और टीवी शो में अपने कॉमिक किरदारों से घर-घर में पहचान बनाई। एक्टर की अलग-अलग तरह की फिल्मों में सैटिरिकल ब्लैक कॉमेडी 'जाने भी दो यारों' (1983), 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो', 'कभी हां कभी ना', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'ओम शांति ओम' और 'शादी नंबर 1' जैसी पॉपुलर हिट फिल्में शामिल हैं। सिनेमा में यादगार रोल अदा करने वाले सतीश शाह ने सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रावदन साराभाई का किरदार अदा किया, जो उनका आइकॉनिक रोल साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें