अभिनेता के निधन की जानकारी सबसे पहले अनुपम खेर ने दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति!
इसे भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज
अनुपम खेर के अलावा कंगना रणौत ने भी लिखा, आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।
वहीं रितेश देशमुख ने लिखा, विश्वास नहीं होता कि आप चले गए। आपकी हंसी अब भी मेरे कानों में गूंजती है। एक दयालु और उदार सह-अभिनेता होने के लिए धन्यवाद, एक शिक्षक होने के लिए धन्यवाद। आपको हमेशा याद किया जाएगा, आपकी विरासत हमारे दिलों में जीवित रहेगी।