सान्वी ने पुलिस को सौंपे सबूत
विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि सतीश कौशिक को उनके पति ने मारा है। सान्वी ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने सान्वी से कई घंटे तक पूछताछ की और तकरीबन 25 सवाल पूछे थे। जानकारी के मुताबिक सान्वी ने सभी सवालों के जवाब लिखित में पुलिस को दिए हैं। इस मामले में सान्वी का कहना है कि उन्होंने सील्ड लिफाफे में पुलिस को सारे सबूत सौंपे हैं।
इसे भी पढ़ें- Dino Morea: रंग लाया ‘द एम्पायर’ में खलनायक का किरदार, डीनो मोरिया बने इस साउथ फिल्म के खतरनाक विलेन
होली पार्टी में सतीश कौशिक
- फोटो : अमर उजाला
विकास और सतीश के थे बिजनेस रिलेशन
इस मामले में सान्वी ने पुलिस से कहा कि अगर पुलिस इस मामले में गंभीरता और सच्चाई से जांच करेगी को उनके आरोप सही साबित होंगे। इस मामले में अनस और मुस्तफा नाम के दो शख्स के नाम भी सामने आए हैं। इस मामले में सान्वी के वकील का कहना है कि विकास और सतीश के बिजनेस रिलेशन थे, सान्वी के पास इस बात के सबूत भी हैं, जो कि उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं।
सतीश कौशिक- महिमा चौधरी- जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पुलिस ने की फार्म हाउस की जांच
सतीश कौशिक के निधन के बाद पुलिस ने अभिनेता का विसरा भी जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने फार्म हाउस की जांच करने के बाद वहां से सारे साक्ष्य हासिल किए हैं। यह फार्म हाउस कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू का है। अभिनेता रात में इसी फार्म हाउस में रुके थे और देर रात उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।