फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतिंदर सरताज ने बताया कैसे 15 मिनट में तैयार किया ‘धुरंधर 2’ का ‘जाइये सजना’ गाना, जल्द आएगा एक्सटेंडेड वर्जन

Tue, 28 Apr 2026 01:37 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satinder Sartaaj On Jaiye Sajana Song: आजकल सेंसेशन बने सिंगर सतिंदर सरताज ने ‘धुरंधर 2’ के ‘जाइये सजना’ गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए कैसे 15 मिनट में सरताज ने तैयार किया ये गाना…
विज्ञापन
सतिंदर सरताज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई है। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है ‘जाइये सजना’, जिसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। अब सतिंदर सरताज और टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ने बताया कि कैसे 20 मिनट से भी कम समय में ये गाना बनकर तैयार हुआ। 

‘जाइये सजना’ का आएगा एक्सटेंडेड वर्जन 

विज्ञापन

‘जाइये सजना’ में सतिंदर सरताज की गाई हुई लाइनें सबसे ज्यादा मशहूर हो रही हैं। इस गाने को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि मैंने पहली बार गाना लॉन्च के दौरान सुना था। जब सतिंदर सरताज की आवाज आती है, तो उसमें जो आध्यात्मिकता है, वह बहुत प्रभावशाली है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि गाने में यह धुन कहीं और इस्तेमाल हो सकती है।

गाने में सरताज के हिस्से की लोकप्रियता को देखते हुए भूषण कुमार ने घोषणा की कि लेबल इस गाने का एक्सटेंडेड वर्जन जारी कर रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद जिस तरह से यह गाना वायरल हुआ, वह एल्बम का नंबर एक गाना बन गया। लोग हर जगह इसकी मांग कर रहे हैं। इसलिए हमने फैसला किया कि हमें दर्शकों को इसका एक्सटेंडेड वर्जन देना चाहिए।

विज्ञापन

गायक सतिंदर सरताज। - फोटो : सोशल मीडिया

15 मिनट में सरताज ने तैयार किया गाना
सतिंदर सरताज ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि धुरंधर टीम से 15 मार्च को फोन आया। उस दोपहर मेरा लुधियाना में एक शो था। किसी ने फोन करके कहा कि एक बड़ी फिल्म में एक लाइन है, जिसे वे मुझसे करवाना चाहते हैं। सच कहूं तो मैंने पहले ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कॉल शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ही मुझे पता चला कि शाश्वत सचदेव भी कॉल पर हैं।

मैंने उनसे कहा, ‘मुझे इन सब चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं ज्यादा कुछ नहीं जानता। मैं बस लिखता हूं, संगीत बनाता हूं, गाता हूं।’ उन्होंने मुझसे कहा कि फिल्म विदेशों में रिलीज हो रही है, इसलिए प्रिंट कुछ ही घंटों में भेजना होगा। मैंने कहा ठीक है, कोशिश करते हैं। लगभग 15 मिनट में मैंने ट्रैक सुना, लाइन लिखी, संगीत बनाया, गाया और भेज दिया। मैंने अपना स्टूडियो बंद किया और अपने कॉन्सर्ट के लिए चला गया। बस इतना ही था। बाद में मुझे संदेश, लंबे वॉइस नोट्स, प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं, लोग कह रहे थे कि उन्हें यह गाना बहुत पसंद आया।

विज्ञापन

सतिंदर सरताज और भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बिना किसी दबाव के गाया गाना
हालांकि, पहले सरताज की लाइन असल गाने का हिस्सा नहीं थी, लेकिन बाद में उनके गाने के बाद इसे जोड़ा गया। सरताज ने कहा कि मैंने इस गाने को बिना किसी दबाव के गाया। मैंने यह नहीं सोचा कि यह वायरल होगा या नहीं। मेरे लिए यह बस किसी के प्यार से पूछने जैसा था, एक पल है और मुझे ईमानदारी से जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें