फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' की आंधी में उड़ीं 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3'

Mon, 15 May 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बाहुबली 2
विज्ञापन
कुछ समय पहले चर्चा थी कि 'बाहुबली 2' की आंधी के सामने 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3' टिक पाएंगी या नहीं। इसका जवाब इन दोनों फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन के बाद साफ हो गया है। 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3' बाहुबली के सामने जरा भी नहीं टिक पाईं।
विज्ञापन


'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3' की पहले दिन की धीमी शुरुआत तीसरे दिन भी जारी रही। 'मेरी प्यारी बिंदू' ने अपने तीसरे दिन केवल 2.50 करोड़ कमाए। वहीं अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3' ने रविवार को 2.40 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार की छुट्टी का कोई फिल्म फायदा नहीं उठा पाई।
  #MeriPyaariBindu Fri 1.75 cr, Sat 2.25 cr, Sun 2.50 cr. Total: ₹ 6.50 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2017

  #Sarkar3 Fri ₹ 2.10 cr, Sat 2.25 cr, Sun 2.40 cr. Total: ₹ 6.75 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2017


तीन दिनों में परिणीति और आयुष्मान की फिल्म का कुल कलेक्शन 6.50 करोड़ रहा। वहीं 'सरकार 3' ने अपने पहले वीकेंड 6.75 करोड़ कमाए। फिल्म के बिजनेस पर 'बाहुबली 2' का काफी असर पड़ा है। 'बाहुबली 2' की कमाई अपने 14-15वें दिन भी जारी है। एसएस राजामौली की फिल्म ने केवल हिंदी में अब तक 400 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  #Baahubali2
Crossed ₹50 cr: Day 2
100 cr: Day 3
150 cr: Day 4
200 cr: Day 6
250 cr: Day 8
300 cr: Day 10
350 cr: Day 12
400 cr: Day 15
HINDI — taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें