'क्या सुपर कूल हैं हम' के हिट होने के बावजूद अपने करियर को किसी खास दिशा में न बढ़ते देख ऐक्टर सारा जेन डियाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने का नया रास्ता खोजा है।
फिल्म में बिकनी पहनने और कुछ पत्रिकाओं में सेक्सी फोट शूट कराने के बाद सारा ने हाल में एक पत्रिका के लिए टॉपलैस तस्वीरें खिंचवा कर कहर ढा दिया है। सारा ने यह फोटोशूट एफएचएम मैगजीन के लिए कराया है।
जिसमें वह काफी हॉट, सेक्सी और बोल्ड नजर आ रही हैं। सारा किसी जमाने में मिस इंडिया, मॉडल, चैनल वी की वीजे भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2011 में अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म गेम से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
इसके बाद 'क्या सुपर कूल हैं हम' में उनके बिकनी पहनने के बावजूद खास पहचान नहीं मिल सकी। ऐसे में सारा के लिए जरूरी था कि चर्चा में बने रहने को कुछ अनोखा करें। सो वह पत्रिका के लिए टॉपलैस हो गईं।
आने वाले दिनों में वह फिल्म 'ओ तेरी' में दिखाई देंगी। लेकिन उनका ट्रंप कार्ड होगा अगले साल आ रही शाहरुख खान स्टारर 'हैप्पी न्यू ईयर'। उम्मीद करें कि बिकनी, टॉपलैस फोटो और फिर शाहरुख के साथ दिखना... सब मिला कर सारा का करियर नई उड़ान भरेगा।