सारा ने फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
'धुरंधर' अभिनेत्री सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सभी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभमानाएं देते हुए लिखा, 'आप सभी को गुड मॉर्निंग और सभी को महाशुवरात्रि की शुभकामनाएं।' इस पोस्ट के साथ सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर भी अहम सूचना जारी की है।
सारा ने दी अहम सूचना
सारा अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक खास सूचना दी है। सारा ने बताया है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं। सारा ने लिखा, 'मैं बस कुछ जरूरी बातें शेयर करना चाहती हूं। मैं ट्विटर पर नहीं हूं।' सारा ने आगे यह भी बताया कि ट्विटर प्लेटफॉर्म पर उनका कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। इसके साथ ही सारा ने न्यूज चैनल्स को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। सारा ने लिखा, '(न्यूज चैनल) अगर आपको मेरे नाम से किसी हैंडल से कोई ट्वीट या बयान दिखे, तो प्लीज जान लें कि वह मैं नहीं हूं और वह किसी भी तरह से मुझसे जुड़ा नहीं है।' आगे सारा ने लिखा की उन्हें समझने के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़ें: बेटी समीशा के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'वो जादू हो जो हमारी जिंदगी रोशन...'
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2: The Revenge) आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी दिन कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'महाशिवरात्रि' पर महेश बाबू ने जारी किया 'नागाबंधम' का टीजर, महादेव के अवतार में दिखें विराट, जानें रिलीज डेट