फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! निभाएंगी दिग्गज अभिनेत्री का रोल; फिल्म से जुड़े भंसाली

Wed, 22 Apr 2026 10:19 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Arjun: 'धुरंधर' के बाद सारा अर्जुन को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। वह एक दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक में किरदार निभाएंगी। इस फिल्म से संजय लीला भंसाली भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@saraarjunn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला पर लंबे समय से बायोपिक बनने को लेकर चर्चा चल रही है। अब खबर आ रही है कि इस प्रोजेक्ट में 'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन मधुबाला की भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में पहले कई बार देरी हुई है, मगर अब फिल्म के आगे बढ़ने की संभावना है। खबर यह भी है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय, यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से जुड़े संजय लीला भंसाली
वैरायटी इंडिया के मुताबिक अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। यह फिल्म पहले कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से टल गई थी। अब संजय लीला भंसाली एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगा।

मधुबाला - फोटो : एक्स
सारा ने लुक में किए बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अर्जुन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक में बदलाव किए हैं। उन्होंने मधुबाला के रोल के लिए काम करना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ, दिलीप कुमार और किशोर कुमार जैसे दूसरे किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है।

इन कलाकारों के नाम पर हो चुकी चर्चा
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पहले कियारा आडवाणी को लीड रोल के लिए जा रहा था। सारा से पहले जिन दूसरी एक्ट्रेस को यह रोल ऑफर किया गया था, उनमें कल्याणी प्रियदर्शन, शरवरी और अनीत पड्डा भी शामिल थीं। हालांकि, एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Video: नमिता थापर ने आशा भोसले को अलग अंदाज में दी श्रद्धांजलि; गाने और डांस को लेकर लिखी यह बात

विज्ञापन

मधुबाला - फोटो : एक्स
कई पहलुओं के दिखाएगी फिल्म
यह अनटाइटल्ड फिल्म इंडस्ट्री में मधुबाला के शानदार करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ और मुश्किलों को भी दिखाने की कोशिश करेगी। दिलीप कुमार के साथ उनके रिश्ते से लेकर म्यूजिशियन किशोर कुमार के साथ उनकी शादी तक, यह फिल्म मधुबाला की जिंदगी के सभी उतार-चढ़ाव को दिखाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें