फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अजीब किस्म के जानवर के साथ नजर आईं सारा अरफीन, अभिनेत्री ने बताई इसकी खासियत; यूजर्स हुए हैरान

Thu, 14 May 2026 06:35 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Arfeen Khan Viral Video: सारा अरफीन खान अपने पालतू जानवर के साथ नजर आई हैं। यूजर्स उनके पेट को देखकर हैरान हैं। उन्होंने इस जानवर की खासियत बताई है।
विज्ञापन
सारा अरफीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अरफीन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी बेहतरीन फोटो और वीडियो यहां शेयर करती रहती हैं। इस बार उनका एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में सारा सड़कों पर एक अजीब से जानवर के साथ नजर आईं। उनका यह वीडियो वायरल है। वीडियो को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अरफीन खान एक पालतू इगुआना के साथ नजर आ रही हैं। वह इससे खेल रही हैं। वह कहती हैं यह मेरा प्यारा इगुआना है। उन्होंने बताया कि क्या आपको पता है कि जब यह गुस्से में होता है तो क्या करता है? यह अपनी पूंछ से मारता है। सारा के आस-पास बच्चे भी हैं, जो इससे खेल रहे हैं।
 

यूजर्स को पसंद आया वीडियो
सारा अरफीन का यह वीडियो यूजर्स को पसंद आ रहा है। वह इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा'। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'यह है असली खतरों की खिलाड़ी।' एक और यूजर ने लिखा 'आप बहुत बहादुर हो।' एक और यूजर ने लिखा 'खतरनाक सारा।'


विज्ञापन

सारा अरफीन खान का काम
सारा अरफीन खान को साल 2024 में 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। वह 'सूर्यवंशी' (2021) में भी नजर आ चुकी हैं। सारा 'बिग बॉस 18' का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'लव का है इंतजार' और 'ढूंढ लेगी मंजिल हमें' में नजर आ चुकी हैं।

इस हफ्ते भी दर्शकों पर चढ़ा नए सीरियल का खुमार, जानें TRP लिस्ट में कितने नंबर पर है 'क्योंकि सास...'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें