बॉलीवुड अभिनेता सारा अली खान और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें नर्मदा नदी के किनारे की हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
बॉलीवुड अभिनेता सारा अली खान और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें नर्मदा नदी के किनारे की हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उसी वक्त दोनों ने नर्मदा नदी का दौरा किया था और अब इन तस्वीरों को साझा किया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में सारा अली खान को पर्पल सूट पहने हुए देखा जा सकता है, जबकि विक्की कौशल ने हुडी वाली स्वेटर पहन रखी है और सिर पर टोपी लगाई हुई है। इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, "हर हर नर्मदा।"
जोया अख्तर ने लिखा-कितना सुंदर...
विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर जोया अख्तर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, कितना सुंदर। विक्की कौशल ने कुल तीन तस्वीरें साझा की है जिनमें वह नर्मदा नदी के किनारे अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वह मुस्कुरा रहे हैं। विक्की कौशल की तस्वीरों को 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वहीं सारा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सारा अली खान और विक्की कौशल की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों में सारा अली खान की सादगी और सुंदरता की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।