बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई फिल्म लव आज कल की कामयाबी का जश्न मना रहीं सारा अली खान ने मुंबई में चल रहे फैशन वीक में अपने बिंदास अंदाज में नजर आईं। उनके इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सारा ने रैंप वॉक के दौरान दुल्हन जैसे कपड़े पहने और जब वह रैंप पर उतरीं तो पृष्ठभूमि में नागिन की धुन बजने लगी। दर्शकों ने इस तालमेल को देखकर देर तक तालियां बजाईं।
फिल्म लव आज कल के बाद सारा अली खान निर्देशक डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके हीरो वरुण धवन हैं। हाल ही में निर्देशक आनंद एल राय ने भी सारा को लेकर फिल्म अतरंगी रे का एलान किया है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष हैं। अपने करीबी दोस्त कार्तिक आर्यन के साथ उनकी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 की भी शूटिंग जारी है।