फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: 'पूरी तरह नशे में है', सारा अली खान का वीडियो देख भड़के लोग, अभिनेत्री को यूं सुनाई खरी खोटी

Sun, 18 Sep 2022 04:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपने एक वायरल वीडियो की वजह से ट्रोल हो रही हैं। अभिनेत्री को लोग खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
सारा अली खान ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों नें से एक हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में तेजी से अपनी एक अहम जगह बनाई है। सारा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं, अभिनेत्री अपनी तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। इसी वजह से सारा को देखने के बाद पैपराजी से लेकर फैंस तक, उन्हें अपने कैमरे में कैद करने में लग जाते हैं। इन सबके बीच, सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई मान रहा है कि सारा नशे में हैं।

विज्ञापन

दरअसल, सारा अली खान को हाल ही में मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शरमिन सेगल भी थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने डेनिम जंप सूट पहना हुआ है और वह अपनी दोस्त का हाथ पकड़कर बहुत ही आराम-आराम से चल रही हैं। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखकर हाय भी करती हैं। इसके बाद सारा जब रेस्टोरेंट में एंट्री लेती हैं तब अभिनेत्री का हाथ सिक्योरिटी गार्ड से टच हो जाता है और इसी वजह से अब वह लोगों के निशाने पर हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि इस वीडियो में सारा ने ड्रिंक कर रखी हैं और अभिनेत्री ठीक से चल भी नहीं पा रहीं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे बिल्कुल भी होश नहीं है और पता भी नहीं चला कि उसका हाथ सिक्योरिटी गार्ड से टच हुआ है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह गार्ड से इतना टची क्यों हो रही है?' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'वह पूरी तरह नशे में है, बड़ी मुश्किल से चल पा रही है।' इसी बीच कई लोगों ने बॉलीवुड बायकॉट की बात भी लिखी। 


विज्ञापन

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ते की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दावा किया रहा है कि सारा और शुभमन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें