दरअसल, सारा अली खान को हाल ही में मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शरमिन सेगल भी थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने डेनिम जंप सूट पहना हुआ है और वह अपनी दोस्त का हाथ पकड़कर बहुत ही आराम-आराम से चल रही हैं। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखकर हाय भी करती हैं। इसके बाद सारा जब रेस्टोरेंट में एंट्री लेती हैं तब अभिनेत्री का हाथ सिक्योरिटी गार्ड से टच हो जाता है और इसी वजह से अब वह लोगों के निशाने पर हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि इस वीडियो में सारा ने ड्रिंक कर रखी हैं और अभिनेत्री ठीक से चल भी नहीं पा रहीं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे बिल्कुल भी होश नहीं है और पता भी नहीं चला कि उसका हाथ सिक्योरिटी गार्ड से टच हुआ है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह गार्ड से इतना टची क्यों हो रही है?' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'वह पूरी तरह नशे में है, बड़ी मुश्किल से चल पा रही है।' इसी बीच कई लोगों ने बॉलीवुड बायकॉट की बात भी लिखी।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से सारा अली खान क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ते की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दावा किया रहा है कि सारा और शुभमन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।